भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण मेधावियों का किया सम्मान


 


अयोध्या  (हि. स.)। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बुधवार को  सम्मानित करके उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं अर्पित की। 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली वजीरगंज निवासी संजीव व अंजू पाण्डेय की पुत्री प्रांजलि को उसके वजीरगंज स्थित आवास पर पहुंच कर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष ने सम्मानित किया। प्रांजलि जेबीए स्कूल की छात्रा है।


 




इसके साथ में सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह व संज्ञा सिंह के पुत्र युवराज सिंह 97.2 प्रतिशत अंक को उनके सहादतगंज स्थित आवास पर, जेपी पाण्डेय व सीमा पाण्डेय के पुत्र शिवांस पाण्डेय 97 प्रतिशत अंक, भाजपा नेता आचार्य रमेश पाण्डेय एवं आरती पाण्डेय की पुत्री आन्या पाण्डेय 94.8 प्रतिशत अंक व राम फल निषाद एवं राधा निषाद की पुत्री संध्या निषाद को उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया। युवराज सिंह ने जेबीए, शिवांस ने टाईनी टाट्स, आन्या पाण्डेय व संध्या निषाद ने अनिल सरस्वती से शिक्षा प्राप्त की है।


 



महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि मेधावियों के लिए सक्षम और अनुकूल वातावरण तैयार करना केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना में सर्वार्धिक योगदान इन्हीं प्रतिभाआें का होगा। भारतीयों की प्रतिभा, परिश्रम व उद्यमिता ने विश्व को सदा नई दिशा देने का काम किया है। आज हमारे पास में प्रतिभा के साथ एक मिशन और विजन भी है। अपने शोध और अनुसंधान के माध्यम से आने वाले समय में हम विश्व का नेतृत्व करने जा रहे है। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पार्टी उनके आवास पर जाकर सम्मानित करने का अभियान चलाया जायेगा। सम्मान में मेधावियों को मां सरस्वती का चित्र, टै्रक सूट के साथ मास्क व सेनिटाईजर, रामनामी पट्टिका व बुके भी भेंट किया गया। इस अवसर पर  आलोक द्विवेदी, रविसोनकर, राजेश सिंह मौजूद रहे।